
संक्षिप्त रूपरेखा
श्री पीयूष श्रीवास्तव, आईईएस:1993 भारतीय आर्थिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिनके पास भारत सरकार में आर्थिक नीति, लोक प्रशासन, विकास कार्यक्रमों और नीति निर्माण में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
श्री श्रीवास्तव 1993 में भारतीय आर्थिक सेवा में शामिल हुए। अपने उल्लेखनीय कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारत सरकार के कई अहम मंत्रालयों और विभागों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया और और आर्थिक मामलों, सार्वजनिक नीति, विकास प्रशासन और सेक्टर-विशिष्ट नीति के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव हासिल किया है।
उन्होंने जुलाई 2016 से जुलाई 2021 तक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) में अतिरिक्त विकास आयुक्त के तौर सेवाएं प्रदान की। इस दौरान, उन्हें एमएसएमई विकास के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतिगत क्षेत्रों से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उनके कार्य में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के विकास और संवर्धन, अवसंरचना, समूहों और एमएसएमई क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण पहलों से संबंधित मामले शामिल थे।
तत्पश्चात, श्री श्रीवास्तव ने जुलाई 2021 से मार्च 2026 तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय में वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार के तौर पर सेवाएं प्रदान की। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने मंत्रालय और उससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक और नीति-संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और नागरिक उड्डयन क्षेत्र के कामकाज का व्यापक अनुभव हासिल किया।
मार्च 2026 से, श्री श्रीवास्तव ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग में वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार के तौर पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी मौजूदा भूमिका में, वह ग्रामीण विकास से जुड़े अहम नीतिगत और विकास कार्यों से जुड़े हैं। इनमें ग्रामीण आवास और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों के जीवन-स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।
