Categories
Archives Tenders

चाय/कॉफी की आपूर्ति करने के लिए एजेंसी/ठेकेदार की आवश्यकता

चाय/कॉफी की आपूर्ति करने के लिए एजेंसी/ठेकेदार की आवश्यकता

राष्ट्रीय आवास बैंक, कोर – 5ए, भारत पर्यावास केन्द्र, चतुर्थ तल लोधी मार्ग, नई दिल्ली – 110 003 में बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों इत्यादि को चाय/कॉफी की आपूर्ति करने के लिए प्रतिष्ठित और अनुभवी खान-पान/कैंटीन ठेकेदारों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं । यह अनुबंध प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए होगा जिसका नवीनीकरण बैंक के विवेकानुसार किया जा सकता है । तथापि, अनुबंध जारी रखना इसकी अर्धवार्षिक अवधि के दौरान समुचित प्राधिकारी/समिति द्वारा निष्पादन की समीक्षा के अध्यधीन होगा ।

2.      इच्छुक खान-पान/कैंटीन ठेकेदार पैंट्री और अन्य आधारिक सुविधाओं का निरीक्षण करने के अतिरिक्त और विवरण तथा नियम एवं शर्तें जानने के लिए श सुनील बेरी, सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) से मिल सकते हैं । इसके बाद, यदि वे इच्छुक है, तब ऊपर बताए पते पर राष्ट्रीय आवास बैंक के प्रशासन विभाग से प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.300 बजे तक आवेदन-पत्र, जिसमें सभी विवरण है, एकत्रित कर सकते हैं । 2 लिफाफे जिनमें से प्रथम में भरा हुआ आवेदन-पत्र और जिस पर “खान-पान प्रबंध के लिए तकनीकी बोली” के लिए और द्वितीय लिफाफे में “खान-पान प्रबंध के लिए वित्तीय बोली” संबंधी प्रस्ताव होगा । ये दोनों लिफाफे बैंक में डायरी एवं डिस्पैच सैल में 31 मार्च, 2008 को सांय 5.30 बजे तक जमा करा दिए जाएं । निर्धारित तिथि एवं समय के बाद निविदा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

प्रपत्र हमारी वेबसाइट nhb.org.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं ।

  • बैंक के पास किसी अथवा सभी प्रस्तावों को बिना कोई कारण बताए, स्वीकार/अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है और उसके निर्णय को कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकेगी ।

 

(सुनील बेरी)
सहायक महाप्रबंधक
राष्ट्रीय आवास बैंक
कोर 5 ए, चतुर्थ तल
इंडिया हैबीटेट सेंटर
लोधी रोड
नई दिल्ली – 110 003

43626334