
संक्षिप्त परिचय
श्री संजय शुक्ला ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में 30 जुलाई, 2024 से आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया है।
आवास और खुदरा परिसंपत्ति वित्त में 30 से अधिक वर्षों के व्यापक अनुभव प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री शुक्ला के पास वित्तीय संस्थानों का नेतृत्व करने और उनमें वृहद् परिवर्तन लाने का अनुभव है। उन्होंने 1991 में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में एक अधिकारी के रूप में अपना करियर आरम्भ किया।
एनएचबी में अपनी नियुक्ति से पहले, श्री शुक्ला अक्टूबर 2016 से सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) के संस्थापक प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में, सीएचएफएल ने महत्वपूर्ण वृद्धि और स्थिरता हासिल की। सीएचएफएल से पूर्व, वह सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (सीबीएचएफएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे, जहां उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन लाया एवं कंपनी की प्रबंधन के अंतर्गत परिसंपत्तियों में तीन गुना की वृद्धि दर्ज की और मात्र तीन वर्षों के भीतर परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार किया।
श्री शुक्ला के करियर में आईएनजी वैश्य बैंक में उपभोक्ता परिसंपत्तियों के बिजनेस हेड जैसी प्रमुख भूमिकाएं भी शामिल हैं, जहां उन्होंने उपभोक्ता ऋण क्षेत्र की स्थापना और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टाटा कैपिटल के खुदरा आवास वित्त व्यवसाय को शुरू करने में इसके प्रथम व्यवसाय प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, श्री शुक्ला ने सिटी बैंक में आठ वर्ष व्यतीत किये, जहां उन्होंने उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय निदेशक के पद पर कार्य किया तथा टियर 2 और टियर 3 शहरों में बंधक वितरण विस्तार की देखरेख की।





