- रराष्ट्रीय आवास बैंक (रा.आ. बैंक) के संज्ञान में आया है कि कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा https://www.nationalhousingbank.org नाम से एक नकली वेबसाइट बनाई गयी है जो हमारी असली वेबसाइट से मेल खाती है। यह भी ज्ञात हुआ है कि रा.आ. बैंक के नाम पर delhi@nationalhousingbank.org की मेल आईडी से अंतरण (ट्रांसफर) प्रशासक द्वारा हस्ताक्षरित एक ई-मेल भेजी गई है जिसमें यह लिखा है कि रा.आ.बैंक राशि के अंतरण का प्रस्ताव दे रहा है और निजी एवं खाता विवरण इत्यादि मांग रहा है।
- रा.आ. बैंक यह स्पष्ट करता है कि रा.आ. बैंक न तो ऐसी किसी जानकारी की मांग करता है और न ही नकली वेबसाइट/पहचान के माध्यम से सेवाएं प्रदान करता है। रा.आ. बैंक आम जनता को इस बात के लिए सतर्क करता है कि वे नकली वेबसाइट/पत्रादि/ई-मेल द्वारा किए गए जाली प्रस्तावों का शिकार न बनें। इसके अतिरिक्त रा.आ. बैंक आम जनता को इस बात के लिए सतर्क करता है कि नकली वेबसाइट/पत्रादि को एक्सेस करने से उनकी अपनी महत्वपूर्ण निजी सूचना खतरे में पड़ सकती है जिसका गलत इस्तेमाल उन्हें वित्तीय एवं अन्य हानि पहुंचा सकता है।
- रा.आ. बैंक आम जनता को सतर्क करता है कि न तो वह ऐसी किसी गतिविधि में संलग्न है और न ही उसने खाते का ब्योरा आदि जानने के लिए ऐसी कोई ईमेल/पत्रादि भेजे हैं। बल्कि, रा.आ.बैंक की nationalhousingbank.org डोमेन के रूप में कोई मेल आईडी नहीं है।
- आम जनता जिन्हें ऐसी मेल प्राप्त हो रही है, उन्हें अपने कंप्यूटर से संलग्नक को खोलने तथा/अथवा संलग्नक को डाउनलोड करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह एक फिशिंग मेल है तथा किसी भी तरीके से मेल एक्सेस करने पर आपकी पहचान चोरी हो सकती है।
- इसके अतिरिक्त, आम जनता को सूचित किया जाता है कि रा.आ.बैंक पत्रादि के किसी भी माध्यम से खाता ब्योरा/निजी ब्योरा जानने के लिए ऐसी कोई ईमेल/पत्रादि जारी नहीं करता। अत: आम जनता को सावधानी से ऐसे पत्रादि को अनदेखा/हटाने के लिए सूचित किया जाता है।
- कृपया इसे सतर्कता सूचना की तरह ले तथा आम जनता को ‘‘राष्ट्रीय आवास बैंक’’ के नाम पर नकली वेबसाइट/पत्रादि के साथ डील करने के दौरान आवास समुचित सतर्कता एवं सावधानी लेने के लिए सूचित किया जाता है।
Announcement
18/02/2026new
फ़ाइल का साइज़Size:- 93.84 KBहिंदी फ़ाइल डाउनलोड
फ़ाइल का नाम:- GeM-Bidding-9004730.pdf16/02/2026new
08/02/2026new
फ़ाइल का साइज़Size:- 113.22 KBहिंदी फ़ाइल डाउनलोड
फ़ाइल का नाम:- Hin-Results-of-RFP-for-Setting-up-of-Mutual-Fund.pdf06/02/2026new
फ़ाइल का साइज़Size:- 494.30 KBहिंदी फ़ाइल डाउनलोड
फ़ाइल का नाम:- 2026-02-06-Pre-bid-meeting-link.pdf05/02/2026new
फ़ाइल का साइज़Size:- 780.93 KBहिंदी फ़ाइल डाउनलोड
फ़ाइल का नाम:- प्रस्ताव-हेतु-अनुरोध-आरएफपी-लव्डेल-अपार्टमेंट-में-फ्लैट-की-पेंटिंग-और-मरम्मत.pdf02/02/2026new
फ़ाइल का साइज़Size:- 250.36 KBहिंदी फ़ाइल डाउनलोड
फ़ाइल का नाम:- PLR-pdf.pdf







