देश में आवास वित्त प्रणाली के संवर्धन और विकास के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक को दिए गए अधिदेश के अनुसार, राष्ट्रीय आवास बैंक आवास वित्त कंपनियों और अन्य संबंधित कंपनियों की इक्विटी शेयर पूंजी में भाग लेता है। वर्तमान में, राष्ट्रीय आवास बैंक पांच संस्थानों की इक्विटी शेयर पूंजी में भागीदार है,
सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड जो कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक सहायक कंपनी है, राष्ट्रीय आवास बैंक के साथ पंजीकृत एक आवास वित्त कंपनी है। 30 जून, 2025 तक सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी में राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया गया कुल निवेश ₹ 5.10 करोड़ है।
सरसाई, कंपनी अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत लाइसेंस प्राप्त एक कंपनी है। सरसाई का उद्देश्य प्रतिभूतिकरण, वित्तीय परिसंपत्तियों के परिसंपत्ति पुनर्निर्माण और संपत्ति पर प्रतिभूति हित के सृजन से संबंधित लेनदेन के पंजीकरण हेतु एक पंजीकरण प्रणाली का रखरखाव और संचालन करना है, जैसा कि वित्तीय परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण एवं पुनर्निर्माण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम, 2002 (सरफेसी अधिनियम) के अध्याय IV के अंतर्गत परिकल्पित है। 30 जून, 2025 तक सरसाई की इक्विटी शेयर पूंजी में राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया गया कुल निवेश ₹ 2.44 करोड़ है।
तमिलनाडु इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत निगमित एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है और इसे तमिलनाडु निवेश विकास बोर्ड (टीएनआईडीबी) द्वारा प्रवर्तित किया गया है, जो तमिलनाडु में अवसरंचना के विकास के लिए स्थापित एक वैधानिक बोर्ड है और टीएनआईडीबी अधिनियम, 2012 द्वारा शासित है। 30 जून, 2025 तक तमिलनाडु इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी में राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया गया कुल निवेश ₹ 5.40 करोड़ है।
आईएमजीसी एक बंधक गारंटी कंपनी है जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित है। 30 जून, 2025 तक इंडिया मॉर्गेज गारंटी कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी में राष्ट्रीय आवास बैंक का कुल निवेश ₹3.74 करोड़ है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, बैंक ने इंडिया मॉर्गेज गारंटी कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (आईएमजीसी) की विनिवेश प्रक्रिया में भाग लिया।.
सिडबी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के संवर्धन, वित्तपोषण और विकास तथा इसी तरह की गतिविधियों में संलग्न संस्थाओं के कार्यों के समन्वय हेतु प्रमुख वित्तीय संस्थान है। राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 की धारा 14(ग) के अंतर्गत, 30 जून, 2025 तक सिडबी की कुल चुकता इक्विटी पूंजी में राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा किया गया कुल निवेश ₹642.20 करोड़ है।
आरडीसीएल की स्थापना 2 मार्च, 2024 को आवासीय बंधक-समर्थित प्रतिभूतिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में की गई थी। 30 जून, 2025 तक राष्ट्रीय आवास बैंक के पास ₹195 करोड़ के कुल निवेश के साथ 39% हिस्सेदारी है। कंपनी ने एलआईसी एचएफएल के साथ ₹1000 करोड़ जुटाने के लिए अपना पहला प्रतिभूतिकरण लेनदेन नेशलन स्टोक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया है।





