वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने रा.आ.बैंक को सूचित किया था कि स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन के तहत श्रमदान करें। तदनुसार, निम्नलिखित गतिविधियां बैंक के अधिकारियों द्वारा की गई:-
- बैंक को भारतीय पर्यावास केंद्र के बेसमेंट में एक भंडारण क्षेत्र आवंटित किया गया है जिसका उपयोग फाइलों के भंडारण आदि के लिए किया जाता है। वरिष्ठ, मध्यम और कनिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने 28-09-2018 को भंडारण क्षेत्र में जाकर इसकी सफाई की।
- बैंक ने जंगपुरा, वसंत कुंज और सुखदेव विहार में अपने अधिकारियों को रिहायशी आवास रहने के लिये दिये हैं। संबंधित कॉलोनियों में रहने वाले अधिकारियों ने 29-09-2018 को कचरे को हटाकर आस – पास के क्षेत्र की सफाई की।
रा.आ.बैंक अपने कार्यालय परिसर में उच्च स्तर की सफाई बनाए रखता है। रा.आ.बैंक में कार्यरत लोगों के लिए, स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।















