श्री सतीश के मराठे की संक्षिप्त रूपरेखा

Announcement

संक्षिप्त रूपरेखा

श्री सतीश मराठे का जन्म दिनांक 1 फरवरी, 1950 को हुआ एवं इन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से वाणिज्य और कानून (सामान्य) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इनके पास पत्रकारिता में डिप्लोमा (भारतीय विद्या भवन से स्वर्ण पदक विजेता) भी है। अपने कॉलेज के दिनों में, इन्होंने प्रातःकालीन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण की एवं दिन में कार्य करके जीविकोपार्जन किया।

श्री सतीश मराठे ने बैंक ऑफ इंडिया में अपना बैंकिंग करियर आरंभ किया और यूनाइटेड वेस्टर्न बैंक लिमिटेड (2002 से 2006 तक) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने। इससे पहले, सितंबर 1991 में, जनकल्याण सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने, उनके 10 वर्षों के कार्यकाल के अंतर्गत बैंक ने लगातार उच्च वृद्धि दर्ज की।

श्री सतीश मराठे सहकार भारती के संस्थापक सदस्य हैं जो वर्ष 1979 में पंजीकृत किया गया था और वर्तमान में इसके सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद हैं। इससे पहले वे 3 वर्ष तक संरक्षक रहे और 6 वर्ष तक अध्यक्ष भी रहे। सहकार भारती ने पूरे भारत में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है और वर्तमान में, 35,000 से अधिक सहकारिताएं सहकार भारती से जुड़ी हुई हैं। यह देश में सहकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा एनजीओ है।

श्री सतीश मराठे सहकारी क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान करने के लिए भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक फाउंडेशन, सेंटर फॉर स्टडीज एंड रिसर्च इन को-ऑपरेशन के संस्थापक निदेशक हैं।

वर्तमान में श्री सतीश मराठे

  • निदेशक, केंद्रीय बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक
  • निदेशक, राष्ट्रीय आवास बैंक
  • स्वतंत्र निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल्स ऑफ आईसीएआई
  • सदस्‍य, राष्‍ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (एनसीसीटी) की कार्यकारी समिति
  • उपाध्यक्ष, लक्ष्मणराव इमानदार राष्ट्रीय सहकारिता अनुसंधान एवं विकास अकादमी (लिनाम)
  • प्रगति प्रतिष्ठान के न्यासी, जव्हार, जिला पालघर में मूक-बधिर आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय
  • कार्यरत अध्यक्ष, सिद्धार्थ विद्यालय, कल्याण
  • सदस्य, त्रि-स्तरीय अल्पकालिक सहकारी ऋण संरचना (एसटीसीएस) की प्रासंगिकता, प्रयोज्यता और प्रतिधारण पर अध्ययन करने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति
  • सदस्य, भारत सरकार द्वारा नियुक्त सहकारिता नीति का मसौदा तैयार करने के लिए राष्ट्रीय समिति
पूर्व में श्री मराठे

  • सदस्य, प्रबंधन बोर्ड, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी)
  • भारतीय बैंक संघ के माननीय सचिव (2001), दो बार इसकी प्रबंध समिति के सदस्य और अर्थशास्त्रियों की समिति के सदस्य भी रहे।
  • निजी क्षेत्र के बैंकों के संघ के उपाध्यक्ष (2005-06)
  • सदस्य, कमजोर और बीमारु शहरी सहकारी बैंकों के संबंध में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित उच्च शक्तिप्राप्त समिति (2001)।
  • सदस्य, महाराष्ट्र राज्य सहकारी परिषद (1995-99) जिसका गठन महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया था।
  • निदेशक, एपेक्स बैंक ऑफ अर्बन बैंक ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा लिमिटेड
  • निदेशक, नेशनल यूथ को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, बहु राज्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति
  • निदेशक, राजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड निदेशक मंडल, बहु राज्य अनुसूचित सहकारी बैंक
  • विशेषज्ञ निदेशक, ठाणे भारत सहकारी बैंक लिमिटेड निदेशक मंडल, अनुसूचित बैंक

श्री सतीश मराठे पिछले कई वर्षों से वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठकों में सहकारी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2015 में, इफको ने श्री सतीश मराठे जी को सहकारिता रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। वह महाराष्ट्र से इस पुरस्कार के एकमात्र प्राप्तकर्ता हैं।

HitCounter-4HitCounter-3HitCounter-3HitCounter-5HitCounter-8HitCounter-3HitCounter-8HitCounter-9