श्री कुलदीप नारायण की संक्षिप्त रूपरेखा

Announcement

संक्षिप्त रूपरेखा

श्री कुलदीप नारायण, संयुक्त सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार 14 अक्टूबर, 2021 से मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना सबके लिए आवास/ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

श्री नारायण बिहार कैडर में नियुक्त हुए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि है। भारत सरकार में, श्री नारायण ने संयुक्त सचिव एवं प्रबंध निदेशक, सबके लिए आवास का कार्यभार संभालने से पूर्व माननीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और माननीय राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निजी सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इससे पहले, उन्होंने बिहार में गोपालगंज, छपरा, मुंगेर और मधुबनी जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है। श्री नारायण ने 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आने से पूर्व बिहार राज्य सेतु निगम के अध्यक्ष, बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) के प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक, पटना नगर निगम आयुक्त और बिहार में निदेशक, पंचायती राज विभाग का कार्यभार भी संभाला था।

उन्हें सार्वजनिक सेवा में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने में उच्चतम व्यवसायिक अखंडता बनाए रखने के लिए अनुकरणीय समर्पण के लिए 2015 में आईआईटी कानपुर द्वारा सत्येंद्र दूबे मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

HitCounter-4HitCounter-3HitCounter-3HitCounter-8HitCounter-2HitCounter-8HitCounter-4HitCounter-2