श्री समीर शुक्ला की संक्षिप्त रूपरेखा

Announcement

संक्षिप्त रूपरेखा

श्री समीर शुक्ला कर्नाटक कैडर के वर्ष 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

वर्तमान में, श्री समीर शुक्ला, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इन्हें दिनांक 08.11.2021 से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल में सरकारी नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।

अनुभव, (भारत सरकार में)

  • प्रारंभ में, इन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय में कार्य किया है।

अनुभव (कर्नाटक सरकार में)

  • उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट, बीदर, धारवाड़ और बल्लारी जिला।
  • मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत, रायचूर।
  • प्रबंध निदेशक, उद्योग विभाग में मैसूर मिनरल्स लिमिटेड।
  • मिशन निदेशक, ग्रामीण विकास
  • आयुक्त, कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग।

आईएएस के रूप में सरकारी सेवा में शामिल होने से पहले इन्होंने एचसीएल इन्फोसिस्टम्स, निजी क्षेत्र में नेटवर्क इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है।

HitCounter-4HitCounter-3HitCounter-3HitCounter-6HitCounter-0HitCounter-0HitCounter-5HitCounter-5