टैक्सी सेवा हेतु कोटेशन की अंतिम तिथि

राष्ट्रीय आवास बैंक पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित एजेंसियों/फर्मों से (वातानुकूलित/ग़ैर-वातानुकूलित/डीज़ल/पैट्रोल चालित टैक्सियां/कारें एक वर्ष की अवधि हेतु किराए पर लेने के लिए मुहरबंद कोटेशनें आमंत्रित करता है । टैक्सियां किराए पर लेने का औसतन वार्षिक खर्च लगभग 3-5 लाख रुपए आ सकता है  जो राष्ट्रीय आवास बैंक की गतिविधियों पर निर्भर करते हुए घट-बढ़ सकता है ।सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) को सम्बोधित, विनिर्दिष्ट प्रोफार्मा में भरी पृथक तकनीकी और वाणिज्यिक बोलियों के साथ मुहरबंद कोटेशनें 31 मार्च, 2008 सांय 5.30 बजे तक  राष्ट्रीय आवास बैंक में चतुर्थ तल, कोर 5ए, इंडिया हैबीटेट सेंटर, लोधी रोड़, नई दिल्ली 110 003 में पहुंच जानी चाहिएं ।निर्धारित तिथि एवं समय के बाद निविदा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

सभी नियम एवं शर्तों सहित विनिर्दिष्ट प्रोफार्मा राष्ट्रीय आवास बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है । कोटेशनें ऐसे निविदादाताओं, जो उपस्थित रहना चाहते हैं,  की उपस्थिति में राष्ट्रीय आवास बैंक की ओर से गठित समिति द्वारा खोली जाएंगी । सक्षम प्राधिकारी के पास किसी  भी अथवा सभी कोटेशनों को बिना कोई कारण बताए रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है ।

(सुनील बेरी)
सहायक महाप्रबंधक
राष्ट्रीय आवास बैंक
कोर 5 ए, चतुर्थ तल
इंडिया हैबीटेट सेंटर
लोधी रोड
नई दिल्ली – 110 003

43627427