Categories
Archives Tenders

विमान/रेल टिकटों की आपूर्ति के लिए निविदा सूचना

राष्ट्रीय आवास बैंक
कोर – 5ए, चतुर्थ तल
भारत पर्यावास केन्द्र, लोधी मार्ग
नई दिल्ली – 110 003

एनएचबी (एनडी)/प्रशा./2008 दिनांक : 10 मार्च, 2008,

सेवा में,
सेवा प्रदाता,

महोदय,
                    विषय : विमान/रेल टिकटों की आपूर्ति के लिए निविदा सूचना

राष्ट्रीय आवास बैंक किसी प्रतिष्ठित एजेंसी/फर्म, जिसके पास आईएटीए की सदस्यता है और कम से कम तीन सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, इत्यादि की सेवा पिछले तीन वर्षों से कर रही है (प्रमाण संलग्न करना है) की सेवाएं लेना चाहता है । इस एजेंसी का पिछले 2 वित्तीय वर्षों अर्थात् 2005-06 और 2006-07 के दौरान विमान/रेल टिकटों की आपूर्ति करने का कुल वार्षिक व्यापार न्यूनतम  2 करोड़ रुपए का होना चाहिए । अनुबंध की अवधि अनुबंध सौंपने की तारीख से एक वर्ष की होगी । निम्नलिखित दस्तावेज़ ‘निविदा सूचना’ में शामिल हैं :-

1. सामान्य नियम एवं शर्तें अनुलग्नक – I
2. विमान टिकट/रेल टिकट की आपूर्ति करने (तकनीकी बोली) के लिए अनुबंध सौंपने से पूर्व अर्हता संबंधी अपेक्षाएं अनुलग्नक – II
3. दरें (तकनीकी बोली) उद्धृत करने के लिए प्रोफार्मा अनुलग्नक – III

 

यदि आप इच्छुक हैं, तब आप परिसर का निरीक्षण कर और पूर्व अर्हता तथा सामान्य, विशेष नियम एवं शर्तों को स्वीकार करने, प्रमाणस्वरूप विधिवत् रूप से भरे एवं हस्ताक्षरित उपर्युक्त अनुलग्नक-I, II एक लिफाफे में और अनुलग्नक-III, (वित्तीय बोली) एक अन्य लिफाफे में प्रस्तुत कर सकते हैं ।  दोनों मुहरबंद लिफाफे एक अन्य मुहरबंद लिफाफे में रखे जाएंगे जिस पर “विमान/रेल टिकटों की आपूर्ति हेतु कोटेशन दरें” लिखा होगा और प्रस्ताव राष्ट्रीय आवास बैंक, कोर-5ए, चतुर्थ तल, भारत पर्यावास केन्द्र, लोधी मार्ग, नई दिल्ली – 110 003 के पते पर हर दशा में 31 मार्च, 2008 को सांय 5.30 बजे तक पहुंच जाना चाहिए । निर्धारित तिथि एवं समय के बाद किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

निविदा दस्तावेज़ राष्ट्रीय आवास बैंक, कोर-5ए, चतुर्थ तल, भारत पर्यावास केन्द्र, लोधी मार्ग, नई दिल्ली – 110 003 से कार्यालय समय के भीतर प्राप्त किए जा सकते हैं ।

बयाना राशि राष्ट्रीय आवास बैंक के पक्ष में नई दिल्ली में संदेय 20,000/-रुपए (केवल बीस हज़ार रुपए) मांग ड्राफ्ट के ज़रिए भरे हुए निविदा दस्तावेज़ों के साथ भेजी जानी है । निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट nhb.org.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं ।

कृपया यह नोट किया जाए कि पूर्व अर्हता अपेक्षाएं पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों/फर्मों पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल उन्हीं एजेंसियों/फर्मों की निविदाएं खोली जाएंगी जो पूर्व अर्हता के नियम एवं शर्तें (अनुलग्नक- I एवं II) पूरा करती हैं ।

राष्ट्रीय आवास बैंक के पास किसी भी अथवा सभी कोटेशनों को बिना कोई कारण बताए स्वीकार/अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है ।

भवदीय,
सुनील बेरी
संलग्न :यथोपरि सहायक महाप्रबंधक (प्रशा.)
43626783