राष्ट्रीय आवास बैंक
नई दिल्ली
प्रशासन विभाग
टैक्सी हायर करने के लिए कोटेशन
राष्ट्रीय आवास बैंक एक वर्ष की अवधि के लिए टैक्सियां, वातानुकूलित/ग़ैर-वातानुकूलित डीज़ल/पेट्रोल चालित कारें और सीएनजी टैक्सियां किराए पर लेने के लिए पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित एजेंसियों/फर्मों से मुहरबंद कोटेशने आमंत्रित करता है । टैक्सियों को किराए पर लेने का औसत वार्षिक खर्च लगभग 3-5 लाख रुपए आता है और यह ज़रूरत के अनुसार घट-बढ़ सकता है । तकनीकी और वाणिज्यिक बोलियों के लिए पृथक मुहरबंद कोटेशन इस सूचना के साथ संबद्ध विनिर्दिष्ट प्रोफार्मा में प्रस्तुत की जाए । बोली प्राप्त करने की अंतिम तारीख 06 अक्तूबर, 2008 है । कोटेशनें राष्ट्रीय आवास बैंक के प्राप्ति और प्रेषण अनुभाग, जो चौथी मंज़िल, कोर : 5ए, भारत पर्यावास केन्द्र, लोधी मार्ग, नई दिल्ली – 110 003 पर अवस्थित है, में कार्यालय समय के भीतर सुपुर्द की जा सकती हैं । नियम एवं शर्तों के साथ विनिर्दिष्ट ये फॉर्मेट राष्ट्रीय आवास बैंक के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं अथवा बैंक की वेबसाइट nhb.org.in से लिए जा सकते हैं । कोटेशनें राष्ट्रीय आवास बैंक के कार्यालय में इच्छुक निविदादाताओं की उपस्थिति में खोली जाएंगी । सक्षम अधिकारी के पास किसी भी अथवा सभी कोटेशनों को निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित है और इसके लिए कोई कारण नहीं बताया जाएगा ।
