भर्ती
राष्ट्रीय आवास बैंक नई दिल्ली
राष्ट्रीय आवास बैंक नई दिल्ली
राष्ट्रीय आवास बैंक आवास के लिए देश का शीर्ष वित्तीय संस्थान है । इसकी स्थापना संसद के एक अधिनियम के अधीन की गई थी और यह भारतीय रिज़र्व बैंक के सम्पूर्ण स्वामित्वाधीन है । बैंक आवास वित्त कंपनियों का विनियामक और विकास वित्त का एक सार्थक प्रदाता भी है । बैंक विशेष रूप से ग्रामीण आवास और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के आवास के लिए विभिन्न विकासात्मक पहल के ज़रिए देश में आवासीय कमी को दूर करने के लिए संस्थागत निधियों के उत्प्रेरण की मांग करता है । बैंक के अधिदेश में आवास वित्त बाज़ार का समग्र विकास करना है । बैंक एक अधिकारी उन्मुख संस्थान है एवं व्यावसायिक रूप से कुशल प्रबंधित है तथा इसका मुख्यालय दिल्ली में है और साथ ही मुम्बई, हैदराबाद, बैंगलुरु, चैन्नई, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में इसके कार्यालय हैं । बैंक की योजना आगामी कुछ महीनों में देश में कुछ और कार्यालय खोलने की है । बैंक अपने कार्यकलापों में अनुसंधान एवं विश्लेषण तथा समसामयिक कार्य व्यवहार एवं तकनीक को अंगीकार कर उत्कृष्टता लाना चाहता है । बैंक एक आधुनिक अनुकूल, व्यावसायिक कार्य वातावरण प्रदान करता है ।
गतिविधियों के उच्च स्तर के लिए बैंक निम्नलिखित पदों हेतु आवेदन–पत्र आमंत्रित करता है :-
- पद
| क्र.सं. | पदका नाम | ग्रेड/स्केल | वेतन का स्केल | पदों की सं. | पद का आरक्षण | यथा 01.12.2010 कोअधिकतम आयु |
| 1. | सहायक महाप्रबंधक | एसएमजीएस-V | 36200-40400 रुपए | 1 | सामान्य | 40 वर्ष |
| 2. | प्रबंधक | एमएमजीएस-III | 25700-31500 रुपए | 1 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 35 वर्ष |
जो कर्मचारी 35 वर्ष अथवा उससे अधिक की आयु में बैंक की सेवा में कार्यग्रहण करते हैं, वे नियुक्ति के 90 दिनों के भीतर पेंशन का अपना अधिकार छोड़ देना चुन सकते हैं, जिस पर पेंशन विनियमावली उन पर लागू नहीं होगी और वे बैंक की अंशदायी भविष्यनिधि योजना में भाग लेंगे ।
स्केल-क्रम से महानगरीय केन्द्रों में संदेय अनुमानित सकल परिलब्धियां (मूल वेतन+महंगाई भत्ता+मकान किराया भत्ता+नगर प्रतिपूरक भत्ता) निम्न प्रकार से है :-
| ग्रेड/स्केल | सकल परिलब्धियां (अनुमानित) | इसके अतिरिक्त, अधिकारी उपदान (ग्रेच्युटी) परिभाषित अंशदायी पेंशन, छुट्टी के नकदीकरण, स्वयं के लिए और परिवार के आश्ति सदस्यों के लिए अवकाश किराया रियायत जैसी सुविधाओं के लिए भी ग्रह्य होंगे । |
| स्केल-V | 56541.00 रुपए | बैक का मकान (जिसके लिए कोई मकान किराया संदेय नहीं) अथवा पट्टागत निवास, वाहन प्रभार, ईंधन व्यय, सत्कार व्यय, समाचार-पत्रों के बिल, मोबाइल बिल, निवास स्थान पर टेलीफोन, स्वयं तथा परिवार के आश्ति सदस्यों के लिए चिकित्सा सहायता एवं अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित व्यय इत्यादि की बैंक के नियमानुसार प्रतिपूर्ति । |
| स्केल-III | 40298.00 रुपए
|
नोट : बैंकस्व–विवेकपरअपनेआंतरिकमानदंडोंऔरस्वीकृतव्यवहारकेअनुसारअसाधारणअर्हताऔर /अथवाअनुभवरखनेवालेउम्मीदवारोंकोअग्रिमवेतनवृद्धिदेनेपरविचारकरसकताहै। 2. ग्राह्यता का मानदंड क. राष्ट्रीयता/नागरिकता कोई भी उम्मीदवार या तो i) भारत का नागरिक अथवा ii) नेपाल की प्रजा अथवा iii) भूटान की प्रजा अथवा iv) कोई तिब्बती शरणार्थी, जो भारत में स्थायी रूप से बसने के आशय से 01 जनवरी, 1962 से पूर्व भारत आया है अथवा v) पाकिस्तान, म्यांमार, शलंका, केन्या, युगांडा के पूर्व अफ्रीकी देशों, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ायरे, इथियोपिया अथवा वियतनाम के संयुक्त गणराज्य से भारत में स्थायी रूप से बसने के आशय से आया कोई व्यक्ति, बशर्ते कि उपर्युक्त ii), iii), iv) अथवा v) वर्गों से संबंध रखने वाला व्यक्ति होगा जिसके पक्ष में ग्राह्यता का प्रमाण-पत्र भारत द्वारा जारी किया गया है । ऐसे किसी भी उम्मीदवार को जिसके मामले में ग्राह्यता का एक प्रमाण-पत्र आवश्यक हो सकता है, बैंक की ओर से लिए गए साक्षात्कार/परीक्षा हेतु स्वीकार किया जा सकता है किन्तु अंतिम रूप से चयन पर नियुक्ति का प्रस्ताव केवल भारत सरकार द्वारा उसे जारी किए गए ग्राह्यता के प्रमाण-पत्र के बाद दिया जा सकता है । ख. आरक्षण : अ.जा./अ.ज.जा./विकलांगों/अन्य पिछड़े वर्गों को आरक्षण सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाएगा । ग. शैक्षिकयोग्यताएवंअनुभव नोट :
- उम्मीदवार के पास यथा 01.12.2010 को आवश्यक शैक्षिक अनुभव और योग्यता उपरान्त अनुभव होना आवश्यक है ।
- उन पदों, जिनमें अनुभव अनिवार्य/वांछनीय है, उनके लिए यह पूर्णकालिक होना चाहिए ।
- केवल आवेदित पद के लिए सुसंगत क्षेत्र में अनुभव गिना जाएगा ।
- सामान्य कैडर, ग्रेड/स्केल : एसएमजी, स्केल-V में सहायक महाप्रबंधक
रिक्तियों की संख्या : 01 आयु : 40 वर्ष (अधिकतम) योग्यता : न्यूनतम 60% (अ.जा./अ.ज.जा./विकलांग वर्गों के लिए 55%) अंकों सहित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (3 वर्षीय पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में) स्नातक सहित सनदी लेखाकार । वांछनीय : एसएपी/ईआरपी सिस्टम का कार्यकारी ज्ञान । अनुभव : योग्यता उपरांत कम से कम तीन वर्ष का अनुभव, जिसमें से कम से कम बैंक में स्केल-IV का अधिकारी का होना चाहिए । उम्मीदवार को बैंक का लेखा स्वतंत्र रूप से तैयार करने के योग्य होना चाहिए और उसे कॉर्पोरेट कराधान का व्यापक ज्ञान होना चाहिए तथा इसी प्रकार विभाग के और पूरे बैंक के दैनिक लेखा का प्रबंध करने के लिए अपेक्षित पर्यवेक्षीय (कार्य)कुशलता होनी चाहिए । उम्मीदवार को वित्तीय संस्थान के लिए लागू सांविधिक अपेक्षा की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है ।
- सामान्य कैडर (अन्य पिछड़ा वर्ग) में प्रबंधक
ग्रेड/स्केल : एमएमजी, स्केल-III रिक्तियों की संख्या : 01 आयु : 35 वर्ष (अधिकतम) योग्यता : न्यूनतम 60% (अ.जा./अ.ज.जा./विकलांग वर्ग के लिए 55%) अंकों सहित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (3 वर्षीय पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में) स्नातक और सनदी लेखाकार । अनिवार्य : एसएपी/ईआरपी सिस्टम का कार्यकारी ज्ञान । अनुभव : सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक/विदेशी बैंक/वित्तीय संस्थान में योग्यता के उपरांत न्यूनतम 6 वर्षों का अनुभव, जिसमें से स्केल-II के अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्षों का अनुभव होना चाहिए । उम्मीदवार के पास तुलन-पत्र तैयार करने, दैनिक लेखा व्यवस्थित करने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए । वित्तीय संस्थानों के लिए लागू कराधान और सांविधिक अपेक्षाओं तथा संबंधित परिचालन ज्ञान होना आवश्यक है । 3. चयन करने की क्रियाविधि चयन सामूहिक विचार-विमर्श और/अथवा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा । केवल ग्राह्यता मानदंड पूरा करने से कोई भी उम्मीदवार साक्षात्कार हेतु बुलाने योग्य नहीं हो जाता है । बैंक के पास उम्मीदवारों की योग्यता, उपयुक्तता, अनुभव इत्यादि के संदर्भ में जांच/चयन करने के बाद साक्षात्कार हेतु केवल अपेक्षित संख्या में उम्मीदवारों को बुलाने का अधिकार सुरक्षित है । 4. (अप्रतिदेय ) आवेदन शुल्क सहित डाक प्रभार अ.जा./अ.ज.जा./विकलांगों के लिए – 100/-रुपए (प्रत्येक पद के लिए)
(अन्य पिछड़ा वर्ग सहित) अन्य सभी पदों के लिए – 400/-रुपए (प्रत्येक पद के लिए) नोट :
- आवश्यकआवेदनशुल्कआवेदन–प्रपत्र (फॉर्म) केसाथराष्ट्रीयआवासबैंककेपक्षमेंदिल्लीमेंसंदेयकिसीअनुसूचितवाणिज्यिकबैंकद्वाराजारीबैंकपेऑर्डर/बैंकड्राफ्टकेज़रिएदियाजानाआवश्यकहै।
- बैंकड्राफ्ट/बैंकपेऑर्डरविज्ञापनकीतारीखकोअथवाइसकेबादखरीदाजानाआवश्यकहैकिन्तुआवेदनकीतारीखकोअथवाइससेपूर्वनहीं।
- नकद/चैक/धनादेश (मनीऑर्डर) द्वाराभुगतानस्वीकारनहींकियाजाएगा।
- उम्मीदवारोंकोअपनानाम, पताबैंकड्राफ्ट/बैंकपेऑर्डरकेपीछेलिखनाआवश्यकहै।
5. परिवीक्षा/प्रशिक्षण उपर्युक्त पदों के लिए परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष होगी । 6. आवेदन कैसे करें “कैरियर्स” शीर्षक के अधीन बैंक की वेबसाइट http:\ \www.nhb.org.in से फॉर्म डाउनलोड करें और ए4 आकार के (210 x 297 मि.मी.)पेपर पर इस विज्ञापन के अंत में दिए फॉर्मेट में मुद्रित आवेदन–प्रपत्र पर आवेदन करें । वैकल्पिक रूप से, आवेदन–प्रपत्र विशुद्ध रूप सेअंग्रेज़ी में टंकित होना चाहिए । सभी प्रकार से परिपूर्ण, प्रत्येक पद के लिए आवेदन–प्रपत्र एक बंद लिफाफे, जिस पर“——————————–पद के लिए आवेदन” लिखा हो, में अंक तालिका/अनुभव के प्रमाण–पत्र/जातिगत प्रमाण–पत्र की प्रतियों के साथ निम्नलिखित पते पर मानवसंसाधन प्रभाग के पास पहुंच जाना चाहिए :- उप महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रभाग राष्ट्रीय आवास बैंक कोर : 5ए, चतुर्थ तल भारत पर्यावास केन्द्र लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 7. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर, 2010 है । 8. साक्षात्कार का बुलावा सामूहिक विचार-विमर्श/साक्षात्कार के लिए बुलाने का पत्र ग्राह्य उम्मीदवारों को उनके आवेदन-पत्रों में दिए गए पत्र व्यवहार के पते पर साधारण डाक से भेजा जाएगा और बाद में किसी विभिन्न पते पर पत्र भेजने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा । 9. दुराचरण के दोषी पाए गए उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्रवाई उम्मीदवारों को चेतावली दी जाती है कि उन्हें ऐसा कोई विवरण प्रस्तुत नहीं करना चाहिए जो मिथ्या, रद्दोबदल किया गया, गढ़ा गया है अथवा आवेदन-पत्र भरते समय और प्रमाणित प्रतियां/प्रमाण-पत्र आदि प्रस्तुत करते समय किसी सारवान जानकारी को छिपाया नहीं गया है । 10. सामान्य अनुदेश
- विहित फॉर्मेट में प्राप्त नहीं हुए अथवा विहित तारीख के बाद प्राप्त हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और बैंक संप्रेषण की किसी भी अवस्था में डाकगत विलम्ब का उत्तरदायी नहीं होगा । इस बारे में कोई पत्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
- >राष्ट्रीय आवास बैंक किसी आवेदन अथवा संप्रेषण का डाक से आने में किसी मार्गस्थ हानि अथवा विलम्ब से प्राप्ति के लिए कोई उत्तरदायित्व नहीं लेता है । उम्मीदवारों को स्वयं उनके हित में सूचित किया जाता है कि वे डाक से आने में किसी मार्गस्थ संभावित विलम्ब से बचने के लिए अंतिम तारीख से पूर्व समय रहते अपने आवेदन प्रस्तुत करें ।
- नियुक्ति राष्ट्रीय आवास बैंक के सेवा और आचरण नियमों के अध्यधीन होगी ।
- उम्मीदवार (बैंकों/वित्तीय संस्थानों सहित) सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में सेवारत रहने से अपना आवेदन उचित माध्यम से भेजें । आवेदन की अग्रिम पावती प्राप्त प्रति भी, यदि ज़रूरी है, तो मांग ड्राफ्ट के विवरण सहित भेजी जा सकती है ।
- चयन/भर्ती के बारे में कोई बाह्य प्रभाव, राजनीतिक अथवा अन्यथा लाने का कोई प्रयास अयोग्यता माना जाएगा ।
- मात्र ग्राह्यता ही साक्षात्कार के लिए बुलाने हेतु किसी भी उम्मदवार के किसी अधिकार में निहित नहीं होगी ।
- चयनित उम्मीदवारों को बैंक के वर्तमान अथवा भावी कार्यालयों में तैनात/स्थानान्तरित किया जा सकता है ।
- >जातिगत प्रमाण-पत्र साक्षात्कार के समय मूल रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए ।
- जन्म की तारीख, योग्यता, जातिगत प्रमाण-पत्र और/अथवा पूर्वतम नियोक्ताओं से अनापत्ति प्रमाण-पत्र के प्रमाण की अनुप्रमाणित प्रतियां आवेदन-प्रपत्र के साथ संलग्न की जानी चाहिएं ।
- पते में/सामूहिक विचार-विमर्श के केन्द्र में और/अथवा साक्षात्कार में किसी भी परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
- बैंक के पास चयन की क्रियाविधि पदों की संख्या को अपने एकमात्र विवेक से आशोधित करने का अधिकार सुरक्षित है ।
- चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति राष्ट्रीय आवास बैंक को स्वीकार्य किसी चिकित्सा अधिकारी/डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य की दृष्टि से उसे उपयुक्त घोषित किया जाने के, पुलिस प्राधिकारियों द्वारा उसके चरित्र एवं पूर्ववृत्त के बारे में संतोषजनक रिपोर्ट, उसके जानकारों से संतोषजनक रिपोर्ट (केवल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए) जाति/जन जाति और वर्गगत प्रमाण-पत्र के सत्यापन तथा राष्ट्रीय आवास बैंक की संतुष्टि पर्यन्त पूरी की जाने वाली भर्ती पूर्व की सभी अन्य औपचारिकताओं को पूरी करने के अध्यधीन होगी ।
इस विज्ञापन से उत्पन्न कोई परिणामी विवाद दिल्ली में स्थित न्यायालय के एकमात्र क्षेत्राधिकार के अध्यधीन होगा ।
सामूहिक विचार-विमर्श और/अथवा साक्षात्कार के लिए बुलाए गए बाहर के उम्मीदवार को उसके तैनाती के स्थान से साक्षात्कार के स्टेशन तक और वापसी के लिए वातानुकूलित-II टियर के रेल किराए के समतुल्य किराए की प्रतिपूर्ति की जाएगी ।
तारीख : उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)
|
डाउनलोड आवेदन पत्र
|
|

