Text Version             English Site
शब्दावली | डाउनलोड | हमसे सम्पर्क | अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | स्थल मानचित्र | अस्वीकरण
 तुरत सम्पर्क
 वित्तीय सुविधाएं एक नजर में
 मॉडल परियोजनाएं
 रा.आ.बैंक में कैरियर
 प्रशिक्षण
 न्यूजलेटर/ई-न्यूज
 मीडिया / समाचार विज्ञप्तियां
 आवास संबंधी आंकड़े
 निविदाएं
 विवरणियां प्रस्तुत करना
 अभिलेखागार
 संबंधित साइटें
उपभोक्ता एवं निवेशक सेवाएं
 सावधि जमा योजनाएं
राआबैं कैपिटल गेन बौंड्स
प्रशिक्षण
 
प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण
 

राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 के अध्याय-IV की धारा-14 के अधीन, राष्ट्रीय आवास बैंक को सौंपी गई बहुत सी ज़िम्मेदारियों में इस क्षेत्र में मानव संसाधनों का विकास बैंक की मुख्य कार्यसूची है । आंशिक रूप से आवास वित्त कंपनियों, वाणिज्यिक बैंकों और लोक आवास अभिकरणों के अधिकारियों के लिए आवास से संबंधित मामलों पर इसका प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, विचार-गोष्ठियों के माध्यम से किया जाना अपेक्षित है ।

आवास क्षेत्र के विकास से इस क्षेत्र में मानव संसाधनों के विकास और प्रशिक्षण की आवश्यकता पैदा हो गई है । ये आवश्यकताएं अत्यधिक विशेषीकृत हैं, क्योंकि बंधक वित्त अन्य गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने से भिन्न है ।

20वीं शताब्दि की अंतिम तिमाही प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता बाज़ार, संगठनात्मक ढांचे, सामाजिक मूल्यों और कुल मिलाकर वैश्विक प्रथा में आमूल-चूल परिवर्तनों की साक्षी रही है । तेज़ी से बदलते पर्यावरण के परिदृश्य में प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्ति पूर्णकालिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं । उस संगठन को शिक्षण संस्थान बनना पड़ता है, जिसके सदस्य प्रौद्योगिकी, संगठनात्मक प्रणाली और आधुनिक विश्व के सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन की गतिशीलता का सामना करने के लिए अपने संगठन की सहायता करने का प्रयास करते हैं । राष्ट्रीय आवास बैंक अन्य बातों के साथ-साथ, इसका समाधान निम्नलिखित के माध्यम से करता है :-

आवास और संबंधित गतिविधियों में लगे संस्थानों के विभिन्न वर्गों को डिज़ाइन और
संकाय सहायता प्रदान करने से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगोष्ठियां और विचार-गोष्ठियां आयोजित करना ।

राष्ट्रीय आवास बैंक की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम,विषयों के एक व्यापक वर्णक्रम में और विभिन्न लक्षित समूहों के लिए होते हैं । पूर्वाभिमुखीकरण कार्यक्रमों का लक्ष्य इस क्षेत्र के कर्मचारियों का प्रवेश-स्तर होता है, जबकि विशेषीकृत कार्यक्रम विधिक, विनियामक और पर्यवेक्षण, जोखिम प्रबंधन, प्रतिभूतिकरण, इत्यादि जैसे विशेषीकृत क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों के लिए तैयार और आयोजित किए जाते हैं । आंतरिक संकाय के अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी भागीदारों को अनुभव से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया जाता है । प्रशिक्षण की विभिन्न पद्धतियां, जैसे कि कक्षा सत्र, प्रकरण अध्ययन, अनौपचारिक विचार-विमर्श, प्रबंधन की चाल तथा संकाय एवं भागीदारों के बीच परस्पर बातचीत आदि का प्रयोग किया जाता है । विचारों के मुक्त आदान-प्रदान और भागीदारी को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे कि एक दूसरे से सीखा जा सके ।.

राष्ट्रीय आवास बैंक विभिन्न संस्थानों को उनकी आवश्यकता के आधार पर आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए प्रोग्राम डिज़ाइन (पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु, अध्ययन सामग्री, इत्यादि) और संकाय सहायता भी प्रदान करता है । विगत में, इस प्रकार की सहायता बहुत से बैंकों, आवास वित्त कंपनियों और सहकारिता क्षेत्र के संस्थानों को प्रदान की गई है । वृहत्तर प्रसंग में, राष्ट्रीय आवास बैंक के प्रयास क्षेत्र के क्षमता निर्माण के प्रति निर्देशित किए गए हैं, जिससे कि इस क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की क्षमता और प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जा सके ।

 
 
 
 
 
 
अभिलेखागार
 
   
© 2003 National Housing Bank Best Viewed with: Internet Explorer 6.0 + 1024x768, High Color Site Maintained By