जन शक्ति की आपूर्ति के लिये एजेंसी का चयन
राष्ट्रीय आवास बैंक स्टेनोग्राफरों / एक्जीक्यूटिव सहायकों की आपूर्ति करने वाली किसी प्रतिष्ठित एजेंसी की सेवाएं चाहता है । स्टेनोग्राफर/ एक्जीक्यूटिव सहायक कम से कम स्नातक हों और वांछित शार्टहैंड, कंप्यूटर का ज्ञान रखते हों । निम्नलिखित न्यूनतम अपेक्षाओं को पूरा करने वाली एजेंसी ही आवेदन करने की पात्र होगी :
(क) संगठन लिमिटेड कंपनी हो ।
(ख) संगठन की 'Pan-India-Presebce' होनी चाहिए ।
(ग) कंपनी आईएसओ 9001-2000 प्रमाणित होनी चाहिए । इसका आशय है कि वह निर्दिष्ट प्रक्रिया का पालन करने वाली कंपनी हो ।
(घ) पिछले 3 वर्षों का कारोबार 40 करोड़ का हो ।
(ड़) संगठन की अपनी वेबसाइट हो जिस पर सूचना का आदान-प्रदान किया जा सके ।
(च) सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के कार्यालयों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता हो ।
पात्र एजेंसियें को नीचे दिये अनुसार दरों का उल्लेख करते हुए मोहरबंद निविदाएं प्रस्तुत करनी होंगी :
- वेतन (समेकित) जो प्रति व्यक्ति (स्टेनोग्राफर) प्रति माह देय हो ।
- वेतन (समेकित) जो प्रति व्यक्ति (एक्जीक्यूटिव सहायक) प्रति माह देय हो ।
मोहर बंद निविदाओं के ऊपर ''स्टेनोग्राफरों / एक्जीक्यूटिव सहायकों के लिए निविदा'' लिखा हो । नीचे दिये पते पर भेजें -
उप महाप्रबंधक (प्रशासन)
राष्ट्रीय आवास बैंक
कोर 5ए, चौथी मंजिल
इंंडिया पर्यावास केन्द्र, लोधी रोड
नई दिल्ली - 110003
निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 02.12.2010 को सायं 5.30 बजे तक है ।
निविदाएं 03.12.2010 को अपराह्न 3.00 बजे राष्ट्रीय आवास बैंक कार्यालय में चौथी मंजिल पर चिंतन कक्ष में उन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी जो उपस्थित रहना चाहेंगे ।
उप महाप्रबंधक
प्रशासन विभाग
प्रस्ताव के लिये अनुरोध
राष्ट्रीय आवास बैंक (राआबैंक) संसद के अधिनियम के तहत स्थापित आवास के लिए देश में शीर्ष वित्तीय संस्थान है और जो भारतीय रिजर्व बैंक के संपूर्ण स्वामित्व में है । बैंक आवास वित्त कंपनियों का विनियामक है और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण वित्त पोषण करता है ।
बैंक अधिकारी उन्मुख, व्यावसायिक रूप से प्रबंधकीय संस्थान है जिसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में है और मुम्बई, हैदराबाद, बैंगलूरू, चेन्नै, लखनऊ और अहमदाबाद में कार्यालय हैं तथा अगले कुछ माह में देश के कुछ अन्य भागों में कार्यालय खोलने की भी योजना है ।
सचिवालयीन सहायता के लिये, राआबैंक अपने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्य कार्यालय के लिये अनुबंधित आधार पर एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी और एक्जीक्यूटिव सहायक उपलब्ध कराने के लिए निविदाएं आमंत्रित करता है ।
बैंक को 15 एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी और 20-25 एक्जीक्यूटिव सहायक ाटं की जरूरत है । यह संख्या अनुमानित है और अभ्यर्थियों की तैनाती जरूरत के अनुसार होती रहेगी । एजेंसी प्रत्येक एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी और एक्जीक्यूटिव सहायक की दर का उल्लेख करे । अनुबंध एक वर्ष के लिये होगा । अनुबंध आपस में स्वीकार्य नियमों एवं शर्तों के आधार पर अगले एक वर्ष के लिये बढ़ाया जा सकता है बशर्ते एजेंसी का कार्य बैंक को संतोषजनक लगे ।
एजेंसी सभी सांविधिक अपेक्षाओं और स्थानीय कानूनों, विनियमों, नियमों आदि जो लागू हों, का अनुपालन करने के लिए उत्तरदायी होगी । एजेंसी किसी कानून, नियम, केन्द्रीय, राज्य या स्थानीय कानून के अनुपालन के बारे में बैंक को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएगी जब कभी बैंक को समय-समय पर जरूरत होगी । एजेंसी अपने द्वारा नियुक्त किये गए किसी कर्मचारी द्वारा बैंक परिसर में किये गए किसी नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति बांड भी निष्पादित करेगी ।
सेवा संबंधी नियम एवं शर्तें अनुलग्नक में दी गई हैं ।
इच्छुक एजेंसियां अपने प्रस्ताव मोहरबंद लिफाफे में जिस पर "स्टेनोग्राफरों/सहायकों के लिए निविदा" लिखा हो, 2 दिसम्बर, 2010 को 5.00 बजे सायं तक निम्नलिखित पते पर भेज सकती हैं :
उप महाप्रबंधक (प्रशासन)
राष्ट्रीय आवास बैंक
कोर 5ए, चौथी मंजिल
इंंडिया पर्यावास केन्द्र, लोधी रोड
नई दिल्ली - 110003
रा.आ.बैंक इस इन्क्वायरी/अनुरोध की शर्तों को परिवर्तित करने, किसी भी प्रस्ताव को अस्वीकार या स्वीकार करने और/या किसी भी या सभी प्रस्तावों को बिना कोई कारण बताये अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।
अनुलग्न 1
बाह्य स्टाफिंग ब्योरा
वर्तमान में मांग 15 एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी/20-25 एक्जीक्यूटिव सहायक
नियम एवं शर्तें
क्रमांक |
ब्योरा |
1 |
पदनाम |
एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी/एक्जीक्यूटिव सहायक |
2
कार्य उत्तरदायित्व |
एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी: विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निजी सहायक
स्टेनोग्राफी, सामान्य प्रशासन में सहायता, अन्त: हाउसकीपिंग, फाइलिंग, नियुक्तियों, पर्सनल कार्यालय का प्रबंधन व रिकार्ड कीपिंग के लिए उत्तरदायी होगा। सामान्य किस्म के मामलों को स्वत: करने व मूल पत्राचार, ईमेल टेलीफोन चर्चा आदि करने में सक्षम होना चाहिए । |
एक्जीक्यूटिव सहायक : बैंक में विभिन्न प्रभागों में सहायता करेगा।
लेखा संबंधित कार्यों जैसे लेजर पोस्टिंग, वाउचर तैयार करना, बिलों पर कार्रवाई यदि परिचालन/लेखा विभाग में तैनाती हो, विभिन्न गणनाओं की फाइलों का रखरखाब, बिलों पर कार्रवाई, आवेदनों पर कार्रवाई, इंवेंटरी आदि के लिये उत्तरदायी होगा । |
3 |
अर्हताएं एवं दक्षता |
एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी: शार्टहैंड और टाइपिंग में क्रमश: कम से कम 80-100 शब्द और 35 शब्द/मिनट की गति ।
कंप्यूटर में निपुणता (एमएस आफिस, स्प्रेडशीट, ईमेल, इंटरनेट का प्रयोग आदि)।
हिन्दी और अंग्रेजी में बातचीत की अच्छी दक्षता, टेलीफोन दक्षता। सामान्य रिकार्ड कीपिंग का ज्ञान, सही निष्पादन और उचित सामान्य ज्ञान का होना । |
एक्जीक्यूटिव सहायक : किसी भी विषय से स्नातक, कंप्यूटर का ज्ञान, लेखांकन दक्षत, सामान्य प्रशासन, हिन्दी और अंग्रेजी में बातचीत की अच्छी दक्षता, टेलीफोन दक्षता। सामान्य रिकार्ड कीपिंग का ज्ञान, सही निष्पादन और उचित सामान्य ज्ञान का होना । |
4 |
पुरुष या महिला |
कोई भी |
5 |
अनुभव |
एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी: स्टेनोग्राफर के पद का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव तथा सामान्य रिकार्ड कीपिंग का ज्ञान व अनुभव । |
एक्जीक्यूटिव सहायक : सहायक/लेखा सहायक के पद का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव तथा सामान्य रिकार्ड कीपिंग का ज्ञान व अनुभव । |
6 |
शिफ्ट (समय) |
9.45 प्रात: से 6.00 सायं (सोमवार से शुक्रवार)
विभाग की जरूरत के अनुसार कार्यालय समय के बाद या अवकाश के दिन कार्य करना होगा । देरी से पहुंचने/समयपूर्व जाने के मामले में प्रत्येक तीन दिनों के लिए एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। |
7 |
कर्मचारी अवकाश पर जाने की स्थिति में प्रावधान |
कृपया आप आपने स्टाफ रोटेशन की पालिसी उपलब्ध कराएं । और अवकाश पर गए कार्मिक के एवज में उपलब्धता के बारे में भी बताएं । |
8 |
कर्मचारी की बदली |
यदि राआबैंक किसी कार्मिक को उपयुक्त न समझे तो राआबैंक से लिखित सूचना मिलने पर 15 दिनों में उसका एवजी उपलब्ध कराया जाये । उपयुक्तता और कार्य निष्पादकता के बारे में राआबैंक को पूर्ण अधिकार होगा । |
9 |
विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में तैनाती |
बैंक का मुख्य कार्यालय दिल्ली में है और इसके शाखा/प्रतिनिधि कार्यालया मुम्बई, हैदराबाद, चेन्नै, बैंगलुरू और अन्य स्थानों पर हैं। हालांकि, शुरू में सहायकों की जरूरत दिल्ली कार्यालय में होगी किन्तु आवश्यकता पड़ने पर आप अन्य केन्द्रों पर भी पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराएंगे । आपका संगठन अन्य केन्द्रों पर (केवल राज्य राजधानियां) सहायकों की तैनाती कैसे उपलब्ध कराएगा । |
10 |
व्यैक्तिक विवरण |
संगठन उपलब्ध कराए जाने वाले कार्मिकों के बारे में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध कराएगा ।
क) नाम
ख) आयु
ग) अर्हताएं
घ) पता - स्थानीय
ड़) पता - स्थायी
च) इस आशय का प्रमाण पत्र कि उपलब्ध कराए कार्मिक के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित/रिकार्ड नहीं है । |
विवरण प्रस्तुत करें |
11. |
विभिन्न संगठनों को उपलब्ध कराये सहायकों की संख्या |
कृपया पिछले तीन वर्षों का संगठन-वार और वर्ष-वार ब्योरा दें। सरकारी और निजी क्षेत्रों का ब्योरा अलग-अलग दिया जाए। ब्योरा अनुलग्नक 2 पर दिये फार्मेट में उपलब्ध कराया जाए । |
12 |
पिछले 3 वर्षों में कंपनी का कारोबार |
2007-08
2008-09
2009-10 |
वित्तीय |
13 |
वेतन प्रति व्यक्ति |
कृपया ब्योरा सविस्तार दें । |
14 |
समयोपरि भत्ता |
कृपया समयोपरि बैठने पर अपना अनुमानित प्रभार प्रति घंटा और आधे/पूरे दिन का दें । |
15 |
परिवहन |
परिवहन भत्ता अलग से नहीं दिया जाएगा । |
16 |
वाणिज्यिक |
कृपया मासिक सेवा प्रभारों, एक बार सोर्सिंग/भर्ती शुल्क आदि का ब्योरा दें । |
17 |
नियम एवं शर्तें |
कृपया ब्योरा दें, यदि कोई हो । |
18 |
सेवा कर |
कृपया ब्योरा दें । |
19 |
उपर्युक्त सभी राशियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्टेनोग्राफर या सहायक को प्रति माह देय राशि |
सभी भुगतानों को शामिल करते हुए सीटीसी प्रति व्यक्ति का उल्लेख करें । |
अनुलग्न 2
अनुभव |
सेक्रेटरी बेसिक |
सेक्रेटरी अग्रिम |
लेखा/प्रशासन सहायक |
अन्य (कृपया स्टष्ट करें) |
कुल |
0-3 वर्ष |
|
|
|
|
|
3-7 वर्ष |
|
|
|
|
|
7-12 वर्ष |
|
|
|
|
|
>12 वर्ष |
|
|
|
|
|
नोट : अभ्यर्थियों के विवरण में संगत अनुभव को उपर्युक्त बाक्सों में दर्शाया जाए । |