रिवर्स मॉर्टगेज (विपरीत बंधक) एक वित्तीय उत्पाद योजना है,
जिसमें (60+) वर्ष की आयु के वे वरिष्ठ नागरिक, जिनके पास किसी भी ऋणदाता के पास अपनी संपत्ति बंधक रखने के लिए
स्वयं का मकान है और उसे बेचे बिना उस मकान के किसी भाग की गृह साम्या (होम इस्विटी) को कर-मुक्त आय में बदल सकते हैं ।
किसी नियमित ऋण की भांति किसी ऋणदाता को आप मासिक भुगतान करें । इसकी बजाय ऋणदाता आपको भुगतान करता है । ऋण की अवधि के अंत में एकमुश्त में ऋण की अदायगी के बहुविध विकल्प उपलब्ध हैं । ऋण की अधिकतम अवधि बीस वर्ष है । ऋण के शोधन की तब तक आवश्यकता नहीं है, जब तक उधारकर्ता जीवित है और संपत्ति उसके कब्ज़े में रहती है । उधारकर्ता की मृत्यु होने पर, ऋण संपत्ति को बेचकर अदा किया जाता है । |