3._______________(आवास वित्त कंपनी का नाम) को वर्ष 200__(जुलाई से जून) के लिए____________रुपए की पुनर्वित्त सीमा संस्वीकार की गई है, जिसमें से हमने_____________रुपए की राशि पहले ही ले ली है ।
4. शेष पुनर्वित्त सीमा में से,____________रुपए का दावा________के लेखा के संबंध में किया जा रहा है ।
उपर्युक्त राशि (जहां कहीं लागू हो, वहां 2 वर्ष की अधिस्थगन अवधि सहित 15 वर्षों से अनधिक) _______वर्षों की एक अवधि के लिए जारी की जाए ।
इस दावे में शामिल वैयक्तिक ऋणों की भारित औसत अवधि________वर्ष है ।
हम प्रमाणित करते हैं :-
क. यह विवरण लेखा बहियों और अभिलेख के अनुसार वास्तविक एवं सही है । घटकों को संवितरित आवास ऋणों का उपयोग उन्होंने उस उद्देश्य से किया है जिसके लिए ऋण संस्वीकार किए गए थे । पुनर्वित्त आवेदन में शामिल ऋण उन लोगों को अग्रिम दिए गए हैं जिनकी आवासीय सम्पत्ति समय-समय पर यथा अधिसूचित सुनामी प्रभावित राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में क्षतिग्रस्त हो गई है ।
ख. राष्ट्रीय आवास बैंक से पुनर्वित्त की राशि और इसी प्रकार अब दावा की जा रही पुनर्वित्त की राशि अन्तिम हिताधिकारियों को संवितरित ग्राह्य आवास ऋणों की कुल राशि से अधिक नहीं होती है ।
ग. केवल पिछले बारह महीनों में किए गए संवितरण ही दावे में शामिल किए गए हैं । इस दावे में शामिल संवितरण 01.01.2005 को अथवा उसके बाद दी गई संस्वीकृतियों के लिए किए गए हैं ।
घ. अपेक्षित पुनर्वित्त शीर्षांकित योजना में विहित ग्राह्यता मानदंड के अनुसार संस्वीकृत आवास ऋणों के संबंध में है एवं प्रस्ताव राष्ट्रीय आवास बैंक की ओर से समय-समय पर निर्धारित एवं हमें संसूचित सामान्य नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप है । हम इस योजना के अधीन प्रदत्त ऋणों के संबंध में पूर्ण उत्तरदायित्व लेते हैं ।
ङ वर्तमान दावे में शामिल राशियों के संबंध में पुनर्वित्त का दावा पूर्वतम में नहीं किया गया है ।
च. हमने अपनी संबंधित शाखाओं को उन ऋणों के बारे में सूचित कर दिया है, जो पुनर्वित्त के दावे में शामिल की गई हैं और ऋण की फाइल सत्यापन के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाएगी ।
हम राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा भेजी गई पुनर्भुगतान की अनुसूची के अनुसार पुनर्भुगतान करने का वचन देते हैं ।
पुनर्वित्त की राशि_____________________________बैंक/शाखा (स्थान का नाम) में चल रहे हमारे चालू खाता सं.________________में जमा करा दी जाए ।
भवदीय,
स्थान :
दिनांक :
प्राधिकृत हस्ताक्षरी
नाम :
पदनाम : |