राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना 9 जुलाई,
1988 को संसद के एक अधिनियम अर्थात् राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम,
1987 के अधीन की गई थी जिसका उद्देश्य आवास वित्त संस्थानों के उन्नयन के लिए एक प्रधान एजेंसी के रूप में कार्य करने एवं ऐसे संस्थानों को वित्तीय एवं अन्य सायता प्रदान करना था । अधिनियम, अन्य बातों के साथ-साथ राष्ट्रीय आवास बैंक को निम्नलिखित के लिए प्राधिकृत करता है:-
आवास वित्त संस्थानों की सुडढ़ वित्तीय आधार पर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए उनें निर्देश जारी करना ;
अनुसूचित बैंकों, आवास वित्त संस्थानों अथवा केन्द्रीय, राज्य अथवा प्रांतीय अधिनियम के तीत स्थापित किसी प्राधिकरण जो गंदी बस्ती पुनर्विकास के कार्य में लगे है, को ऋण एवं अग्रिम प्रदान करना; और आवास के उद्देश्य से संसाधन जुटाना एवं आवास ाúटतु ऋण प्रदन करने के लिए योजनाएं तैयार करना ।
|